Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलावः गरज-चमक के साथ बारिश, ओले और बर्फबारी की संभावना, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: उत्तर भारत में आज से मौसम के एक बड़े उलटफेर होने की संभावना है. पश्चिमी पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों…

Weather Update Today:

उत्तर भारत में आज से मौसम के एक बड़े उलटफेर होने की संभावना है. पश्चिमी पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश-गर्जन की संभावना है और तापमान में तेज गिरावट दर्ज होगी. दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही घना स्मॉग शहर को जकड़े हुए है और हालात अगले कुछ दिनों में और बिगड़ सकते हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में मोसम खराब होने की आशंका है.

मैदानों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार-

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर भारत में 4 नवंबर से मौसम के बदलाव की गति तेज होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ आज से सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं. कुछ स्थानों पर ओले और तेज हवाओं के चलने की संभावना भी जताई गई है. मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश, बादल और तेज हवाएं चल सकती हैं.

आज और कल बर्फबारी और बारिश की संभावना-

आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत में अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. मध्य भारत में 48 घंटों बाद तापमान में गिरावट शुरू होने का अनुमान है. उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज और कल बर्फबारी और बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 4-5 नवंबर को बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में 4 नवंबर को गरज-के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है.

पंजाब में आठ जिलों के लिए बारिश की संभावना-

पंजाब में आज से मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार व बुधवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. विभाग ने आठ जिलों के लिए बारिश की संभावना जताई है, जिनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर शामिल हैं.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *