Weather Update: सितंबर में भी जारी रहेगी बारिश की आफत ! हिमाचल, जम्मू और उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट

Weather Update Today: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में जान-माल का भारी नुकसान रूकने का नाम…

Weather Update Today: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में जान-माल का भारी नुकसान रूकने का नाम नहीं ले रहा है. IMD ने इन राज्यों में आज भारी बारिश का रेड़ अलर्ट जारी किया है. तीनों राज्यों में हुई आपदाओं के चलते लोग बेघर हो गए हैं. मौसम विभाग ने सितंबर में भी देश के कई राज्यों में औसत से ज्यादा बारिश की आशंका जताई है.

उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तीनों ही राज्यों में भारी बारिश के चलते बादल फटने, भूस्खलन जैसी घटनाओं में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग लापता हो गए हैं. IMD ने उत्तराखंड में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है. वहीं हिमाचल के सभी जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर के भी कुछ जगह भारी बारिश का रेड़ अलर्ट जारी किया गया हैं.

Himachal Weather Update:

तीन दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी-
हिमाचल प्रदेश में भी बादल फटने, भूस्खलन जैसी घटनाओं में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, डलहौजी, धर्मशाला, हमीरपुर, कांगड़ा, कसोली, केलोंग, कुफरी, कुल्लू, मनाली, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना समेत लगभग सभी जिलों में अगले तीन दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल को अभी लगातार आसमानी आफत से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. इसी को देखते हुए राज्य में सभी स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं.

Jammu-Kashmir Weather Update:

3 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट –
मौसम विभाग की ओर से जम्मू-कश्मीर के बनिहाल, रामबन के बतोते, डोडा के भद्रवाह, बारामूला के गुलमर्ग, अनंतनाग के कोकरनाग और काजीगुंड, श्रीनगर, मीरपुर, मुजफ्फराबाद, पहलगाम में 3 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं जम्मू सिटी समेत और भी कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट है. वहीं जम्मू-कश्मीर के कठुआ, कटरा, कुलगाम, कुपवाड़ा में भी बारिश का दौर अगले तीन दिन जारी रहेगा.

Uttarakhand Weather Update:

2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट-
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 17 क्षेत्रों में 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें बरकोट, अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, चंपावत, जोशीमठ, मुक्तेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी, श्रीनगर, उत्तरकाशी, पंतनगर, पिथौरागढ़, ऋषिकेश शामिल हैं, जहां दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. वहीं 18 क्षेत्रों में 4 सितंबर तक बारिश जारी रहेगी. इनमें भीमताल, बदरीनाथ,भोवली, बिनसार, चंबा, चोपता, देवप्रयाग, धनोल्टी, धौलीगंगा, धारचूला, गंगोत्री, गोपेश्वर, हर्षिल, हेमकुंड साहिब, काशीपुर, रानीखेत, रुड़की शामिल हैं.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *