Himachal Hailstorm-Rain: हिमाचल में मौसम के तेवर खराब: ओलावृष्टि और बारिश से सेब की फसल को नुकसान, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

Himachal Hailstorms and Rain: हिमाचल प्रदेश में रविवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। इससे प्रदेश के शिमला और मंडी जिले के…

Himachal Hailstorm-Rain: हिमाचल में मौसम के तेबर खराब: ओलावृष्टि और बारिश से सेब की फसल को नुकसान, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

Himachal Hailstorms and Rain:

हिमाचल प्रदेश में रविवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। इससे प्रदेश के शिमला और मंडी जिले के ऊपरी इलाकों में भारी ओलावृष्टि और बारिश हुई। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। शिमला, कुल्लू और कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरे, जबकि किन्नौर, लाहौल-स्पीति, भरमौर-पांगी में बर्फबारी हुई है। अप्रैल में लाहौल-स्पीति और पांगी, किन्नौर के कई रिहायशी इलाकों में हिमपात हुआ है। बर्फबारी के चलते मनाली से आगे धुंधी में वाहनों में घंटों तक हजारों पर्यटक फंसे रहे, जिन्हें देर शाम को रेस्क्यू किया गया। शिमला में में भारी ओलावृष्टि दर्ज हुई है। वंही मंड़ी जिला के सराज क्षेत्र में दोपहर बाद से बारिश का क्रम जारी रहा। इससे सेब एवं अन्य गुठलीदार फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं सेब के पौधों पर लगाई जालियां भी टूट गई है। ओलावृष्टि से हुए नुकसान के कारण बागवानों की परेशानियां बढ़ गई है।

बागवानों ने विभाग से मांग उठाई है कि सेब की फसल को हुए नुकसान का आकलन कर बागवानों एवं किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाए। बागवानों का कहना है कि अगर बागवानों को विभाग एवं सरकार की ओर से मुआवजा प्रदान नहीं किया जाता है। मौसम के एसा रहने से सेब की पैदावार कम होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने जिला में 9 अप्रैल तक मौसम के खराब रहने की संभावना जताई गई है। इसमें 7 और 8 अप्रैल को भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे उन क्षेत्रों के बागवानों एवं किसानों को भी चिंता सता रही है, जहां पर अभी तक ओलावष्टि नहीं हुई है।

अन्य ख़बरें जानें-

Iran-Israel-US War: ईरान-इजराइल-अमेरिका के युद्ध: कुवैत पेट्रोलियम ठिकानों पर हमला

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *