हरियाणा में ठंड का कहर जारी, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया जारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर से मैदान कांप उठे हैं, दिल्ली में आज सुबह लोगों ने मौसम की सबसे सर्द सुबह…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर से मैदान कांप उठे हैं, दिल्ली में आज सुबह लोगों ने मौसम की सबसे सर्द सुबह में आंखें खोलीं। वहीं, हरियाणा में हाड़ कंपाने वाली ठंड के कारण मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Winter

बता दें कि हरियाणा में पारा 3 डिग्री पहुंच गया है। तो हिसार में जमाव जैसा हाल है, यहां पारा बीती रात शून्य डिग्री के पास यानि की 0.3 डिग्री पहुंच गया। कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाने से परेशानी और बढ़ गई है। राज्य में घने कोहरे के कारण बिजिबिलिटी बिलकुल शून्य हो गई है, जिससे वाहनों को काफी परेशानियां हो रही हैं। विबाग की माने तो नए साल के साथ बारिश का आगाज होगा, जिससे ठंड और अधिक बढ़ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *