ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में कैथल जिले के गांव नैना में उस समय हड़कंप मच गया जब गन्ने के खेत से 32 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिला। हालांकि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
बता दें, महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। उसके चेहरे को तेजाब डालकर जलाया गया है। इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को खुर्द बुर्द भी किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
