ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में मानसून सक्रिय है, लेकिन अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के कुछ इलाको में भारी बरसात होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम विभाग के अनुसार, 12 अगस्त से मौसम में परिवर्तन होगा और 13 को कुछ इलाकों में बरसात होगी, जबकि 14 और 15 को भारी बरसात के आसार हैं। मानसून सीजन में एक जून से 11 अगस्त तक प्रदेश में 176.5 एमएम बरसात हुई है, जबकि सामान्यत: 264.8 एमएम बरसात होती है।
