तीन दिन से लापता युवक का तालाब में तैरता हुआ मिला शव

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पानीपत के गांव बाबरपुर में एक 18 वर्षीय युवक का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। मृतक राजेश शनिवार से ही…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पानीपत के गांव बाबरपुर में एक 18 वर्षीय युवक का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। मृतक राजेश शनिवार से ही लापता था। आज सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए, तो शव तालाब में तैरता हुआ पाया गया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

suicide

बताया जा रहा है कि शव के कान और गले पर चोटों के निशान हैं, जिसे देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया है कि राजेश उनका इकलौटा बेटा था और उसकी किसी ने रंजिश में आकर हत्या की है।

Suicide

वहीं, पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *