Punjab-Haryana Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज पंजाब में भी पीला मौसम अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे 7 जिलों में आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. कल हुई बारिश और तेज हवाओं के बाद राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो सामान्य से कम है.(Punjab-Haryana Weather Update)
प्रदेश (Punjab Weather Update) के अधिकतर शहरों में जहां तापमान 40 के पार पहुंच गया था, वहीं अब एक बार फिर तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. राज्य में सबसे अधिक तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो समराला में दर्ज किया गया.
हिमाचल के आसपास के क्षेत्रों जैसे गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, पठानकोट, अमृतसर, रूपनगर और मोहाली में हल्की गतिविधि की संभावना है. जिसका असर 3 जून तक प्रदेश के कुछ जिलों में देखने को मिलेगा.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में लगातार वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो तापमान के बढ़ने के कारण ही धूल का तूफान उठता है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

