Nigeria Flood News: नाइजीरिया के नाइजर राज्य में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. बाढ़ की वजह से अब तक 115 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.अधिकारी ने बताया कि नाइजर राज्य के मोक्वा नामक मार्केट टाउन में गुरुवार को भीषण बाढ़ आई थी. इसने कई घरों को बर्बाद कर दिया है.
इससे पहले आई खबरों में कहा गया था कि कम से कम 88 लोग मारे गये हैं. ईसा ने एपी को बताया, “मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।” “अब तक 177 शव बरामद किये जा चुके हैं.
” स्थानीय निवासियों और सरकारी अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ कई घंटों की मूसलाधार बारिश के कारण आई. पानी का बहाव बढ़ गया और पास का बांध टूट गया, जिससे स्थिति और भी खराब हो गई.
नाइजीरिया में अक्सर बारिश के मौसम में बाढ़ आती है, खासकर नाइजर और बेन्यू नदियों के किनारे बसे इलाकों में इसका असर ज्यादा होता है. सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को अभी भी मदद की सख्त जरूरत है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



