Punjab Weather Update: पंजाब में तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम, लोगों को गर्मी से मिली राहत, जानें कपुरथला में कैसा रहा मौसम का हाल?

Punjab Weather Update Today: पंजाब के विभिन्न इलाकों में रविवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद तेज हवाओं…

Punjab Weather Update: पंजाब में तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम, लोगों को गर्मी से मिली राहत, जानें कपुरथला में कैसा रहा मौसम का हाल?

Punjab Weather Update Today:

पंजाब के विभिन्न इलाकों में रविवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद तेज हवाओं और आंधी ने लोगों को हैरान कर दिया, जिसके बाद कई स्थानों पर जोरदार बारिश हुई। कपूरथला में भी देर शाम तेज हवाओं के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। आंधी इतनी तेज थी कि कई दुकानों की टीन की छतें उड़ गईं। वहीं सड़कों पर चल रहे लोगों को धूल और मिट्टी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के बाद शुरू हुई तेज बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।

कई इलाकों में जलभराव

हालांकि बारिश से राहत मिली, लेकिन शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई। सड़कों और निचले क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद जलभराव की समस्या एक बार फिर सामने आने से शहर की ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में जल निकासी के बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए ताकि ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।

अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 12-June-2026

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *