Faridkot Accident:
फरीदकोट में एक तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक बच्चा और उसकी माँ बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का फरीदकोट के GGS मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, आज सुबह फिरोजपुर रोड पर फिरोजपुर की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल को फरीदकोट की तरफ से जा रही तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति समेत उसके 2 बच्चों की मौके पर ही मौक हो गई। एक महिला और एक बच्चा (Faridkot Accident) बुरी तरह घायल है।
2 बच्चों और उनके पिता की मौका मौत
DSP इन्वेस्टिगेशन अवतार सिंह ने बताया कि फिरोजपुर की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल को फरीदकोट की तरफ से जा रही एक स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। 2 बच्चों और उनके पिता की मौका पर ही मृत्यु हो गई। एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार को जब्त कर, कार चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार की पहचान गांव चहल के रहने वाले गोरी नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। गाड़ी से डंडे मिलने पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। चश्मदीदों और राहगीरों ने बताया कि कार बहुत तेज थी। जो दूसरी तरफ जाकर मोटरसाइकिल से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद एंबुलेंस भी मौके पर देर से पहुंची। लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की।
अन्य ख़बरें जानें-
Punjab Weather Update: पंजाब में तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



