ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। बता दें कि पिछले एक-दो दिन से हो रही बारिश से थोड़ी ठंड फिर से बढ़ गई है।
वहीं कैथल में बारिश और औलावृष्टि से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि उनकी फसलों के लिए ओलावृष्टि नुकसानदायक है।
क्योकि उनकी फसल पककर तैयार हो चुकी है। पर इस तरह की बारिश और औलावृष्टि के कारण उनकी फसलों को नुकसान हो सकता है।


