ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार वन क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर एक अहम फैसला लेने की तैयारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब सरकार जंगलों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों को हथियार मुहैया करवाने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए एक पॉलिसी भी तैयार की जा रही है।
गौरतलब है कि ये पॉलिसी जंगल में हो रही रेत माफिया और वन माफिया को रोकने के लिए बनाई जा रही है। रेत माफिया और वन माफिया ने ब्लॉक वन संरक्षण अफसरों पर हमला कर दिया था जिस कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इसके इलावा लगातार इस तरह के हमले की खबर सामने आ रही थी जिस कारण पंजाब सरकार इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार के लिए वन कर्मचारियों को बिना लाइसेंस के हथियार मुहैया करवाना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी।


