ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना शहर का Traffic से व्यस्त रहने वाला गिल चौक फ्लाईओवर का एक हिस्सा कुछ दिन पहले धंसने लगा और गिर गया, जिसकी जांच एक कमेटी ने की और अपनी रिपोर्ट पेश की है। उन्होने इस रिपोर्ट में पुल के गिरने का कारण चूहों को बताया है।
जांच कमेटी का कहना है कि पुल की स्लैब के नीचे चूहों ने काट दिया था जिस कारण स्लैब पुल का भार उठा ना सकी और गिर गया। हालांकि इस घटना पर नगर निगम के अधिकारियों ने भी इस घटना के पीछे चूहों को जिम्मेदार ठहराया था। उनका भी यही कहना था कि चूहों ने स्लैब को काटा है जिस कारण पुल गया।
गौरतलब है कि इस घटना के बाद पुल पर से आवाजाई को बंद कर दिया गया था। पुल की मुरमम्त का काम शुरू कर दिया गया था। फिलहाल इस पुल का निर्माण कार्य चल रहा है।


