ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिक्षा,वन व पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पहले मंच से सम्बोधित करते हुए कहा कि, भगवा करण करने के आरोप अक्सर विपक्ष द्वारा भाजपा पर लगाये जाते है। भगवे के मुद्दे पर देश प्रदेश की सियासत कई बार गरमा चुकी है। कई बार विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरा है। लेकिन हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने भगवे पर बोलते हुए कहा कि, हम भगवाकरण करने आये है और करेंगे वही विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि, कुछ पार्टियां है जिनको भगवे से बिना बात की परेशानी है। भगवा तो हमारी पहचान है
‘भगवा तो इस देश की पहचान है’
कंवरपाल गुर्जर ने आगे कहा कि, भगवा तो इस देश की पहचान है। अब कुछ लोगों को भगवे से पता नहीं क्या है। केसरिया कह दिया या भगवा कह दिया है एक ही तो चीज है। भगवा राष्ट्रध्वज के सबसे ऊपर का रंग दिया है। कुछ लोग वैसे ही परेशान है भगवे से भगवा तो हमारी पहचान है। भगवा बहुत बड़ी हमारी आध्यात्मिकता से जुड़ा हुआ है है भगवा से हमें कोई परहेज नहीं है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि, भगवा से कौन लोग परेशान हैं तो, उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां हैं जिनको लगता है कि परेशानी है वह बिना बात के परेशान हैं भगवा तो हमारी पहचान है। मंत्री ने आगे कहा कि, मैने उदाहरण के तौर पर भी कहा कि, किसी आदमी का अगर पता भी नहीं है उसका क्या चरित्र है। लेकिन उसने भगवे कपड़े पहने हुए हो तो कोई भी हिंदुस्तानी आदमी के उसके आगे हाथ जोड़ जाते हैं कि भगवा डाल रखा है।

