बाइक सवार युवक का कटा 50 हजार का चालान, सुनते ही फूले हाथ -पांव

ऑनलाइन डेस्क लिविंग/इंडिया न्यूज: तेज़ रफ़्तार और खतरनाक तरीके से बुलेट भगाने और पटाख़े बजाने जैसी हरकत बाइक सवार युवक को इतनी महंगी पड़ने वाली यह…

ऑनलाइन डेस्क लिविंग/इंडिया न्यूज: तेज़ रफ़्तार और खतरनाक तरीके से बुलेट भगाने और पटाख़े बजाने जैसी हरकत बाइक सवार युवक को इतनी महंगी पड़ने वाली यह यह शायद इस बाइक सवार युवक ने सोचा भी नही था। दरअसल गुरुग्राम के सोहना चौक पर ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर ट्रैफिक नियमो की पालना न करने वाले वाहन चालकों के चालान कर रही थी।  तभी यह बुलेट सवार युवक रोंग साइड से खतरनाक ड्राइविंग करता हुआ आया और बुलेट बाइक से पटाखे जैसी आवाज़(साइलेंसर बदलवा रखा था) बजाता हुआ जा रहा था।
मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी EASI की माने तो बेहद तेज़ रफ़्तार युवक को जब रुकने का इशारा किया गया तब इसने पुलिस कर्मियों के सामने ही एक के बाद एक दो रेड लाइट जम्प कर अपनी व दूसरे वाहन चालकों की जान तक को खतरे में डाल दिया। किसी तरफ इसे पीछा कर रुकवाया गया और कागज़ात न होने,तेज़ रफ़्तार और खतरनाक ड्राइविंग,शराब पी का बाइक तेज़ चलाना, ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी से बदतमीजी से पेश आने एवम बाइक के कोई भी कागज़ात मौके पर न होने के चलते इस बाइक का चालान 50 हज़ार 500 रुपये का काटा गया है। बहरहाल पुलिस ने बाइक को इंपाउंड कर कब्ज़े में ले लिया है।   
वही बाइक का चालान 50 हज़ार 500 रुपये का कटने के बाद गुस्साये युवक ने कई देर तक ड्रामा किये रखा। जब कोई पेश पुलिस पर नही चल सकी तो इसने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को बाइक की चाबी सौंप पुलिस कर्मियों पर ही रौब झाड़ने लगा। वही इस मामले में मौके पर तैनात EASI राजेश कुमार की माने तो बाइक की आगे की नंबर प्लेट तक नही थी और जब इसी को लेकर चेकिंग के लिए इस युवक को रोकने की कोशिश की तो उसने खतरनाक ड्राइविंग करते हुए बाइक को मौके से लेकर भागने की कोशिश भी की। वही बाइक मालिक युवक की माने तो सर में नगर निगम में अस्थाई कर्मी के तौर पर तैनात हु 8 हज़ार कमाता हु बस ऐसे में 50 हज़ार 500 का चालान हर्जाना कहा से लाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *