ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल के लघु सचिवालय में लोग पानी पीने के लिए तरस रहे हैं। हालात इतने बदतर हो चुके है कि लघु सचिवालय में आने जाने वाले लोग पैसे से पानी खरीद कर पीने रहे है।
बता दें कि इस लघु सचिवालय में डी सी ,एस पी से लेकर जिले के सभी अधिकारी बैठते हैं लेकिन उसके बाद भी पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं हैं।
लघु सचिवालय तीन मंजिला होने के बाद भी इसमें लगे 14 वाटरकूलर शोपीस की तरह ही हैं। सभी अधिकारीयों के लिए पीने का पानी कार्यालयों में बाहर से मंगाया जाता है। इस समस्या को लेकर डीसी सुरेंदर सिंह ने कहा की उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जल्द ही पानी का इंतजाम करवाया जाएगा। .


