ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: होशियापुर में दो अध्यापकों को वाट्सएप ग्रुप छोड़ना उस समय भारी जब उनके घर में शिक्षा विभाग ने इन दोनों अध्यापकों को नोटिस जारी कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो अध्यापकों ने बिना सुचित किए शिक्षा विभाग की तरफ से बनाया गया वाट्सएप ग्रुप को छोड़ दिया जिस कारण शिक्षा विभाग ने उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर कहा है कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाया गया था इस ग्रुप को आपने छोड़ दिया है जिस कारण वो अपना ग्रुप को छोड़ने का कारण लिखती रूप में दे। यदि उन्होने ऐसा नहीं किया तो समझ लिया जाएगा कि दो अध्यापिक शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए बिल्कूल भी कोशिश नहीं कर रहे है। जिसके चलते सख्त से सख्त कार्रवई की जाएगी।

