Online Desk/LivingIndiaNews: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की एनजीओ को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी गई है। दिसंबर 2016 में एक प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई थी|
जिसके तहत 12 डायलसिस यूनिट और 199 डायलसिस मशीन लगाने थे ताकि 10 हजार से ज्यादा लोगों के लिए काम कर सकें। 
जिस कारण मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने सलमान से बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन में डायलसिस ना लगाने के कारण को बताने के लिए भी नोटिस दिया है। सलमान खान का एनजीओ पाली हिल के सेंट जॉन्स रोड पर स्थित अलाइड कॉर्पोरेटिव सोसाइटी में 24 मशीने लगाने वाला था जिसमें यह नाकाम रहा। जिस कारण इन्होने जवाब मांगा है।

