ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार की तरफ से घर-घर नौकरी मुहीम तहत दूसरा रोजगार मेला शुरू किया जाएगा। इस मेले को अलग अलग इंजीनियरिंग कॉलेजों, बहुतकनीकी संस्थानों और औद्योगिक संस्था में 20 फरवरी से 8 मार्च तक लगाया जा रहा है।
मेले लगाने की पहल सभी ही जिलों में की जा रही है। तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस मेले में शामिल होने के लिए हर एक उम्मीदवार को पंजाब सरकार की वैबसाइट पर रजिस्टर करवाना होगा।
रजिस्ट्रेशन के बिना किसी भी उम्मीदवार को मेले में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके इलावा उन्होने ये दावा किय़ा है कि इस मेले में देश की प्रसिद्ध कंपनियां आएगी। उन्होने ये भी बताया कि कंपनियों की तरफ से की गई मांग अनुसार आईटीआई के तकरीबन सभी ट्रेडों के शिक्षार्थियों की प्लेसमेंट की जाएगी। इसलिए आईटीआई से पास हो चुके शिक्षार्थियों को बढ़ चढ़ के इस मेलों भाग लेने की अपील की है।


