ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की प्रशंसा की और उन्हें प्रेरणा का स्रोत कहा। सरकार बनाने के लिए सत्ता-सांझाकरण समझौते के लिए सहमती जताने के बाद उस पर असमर्थ होने से सहयोगी दलों और भाजपा के बीच बिगड़ने संबंधों के दौरान फड़नवीस की प्रशंसा के शब्द बाल ठाकरे के लिए आते हैं। देखते आगे और क्या होता है।
फडणवीस ने ठाकरे के एक भाषण का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया और कहा कि उन्होंने लोगों को “स्वाभिमान” का मूल्य सिखाया है। फड़नवीस ने मराठी में ट्वीट किया कि, “उनकी पुण्यतिथि पर हिंदू हृदय सम्राट बाल ठाकरे को शत-सत नमन ।” शिवसेना की योजना है कि, वह सोमवार से संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सत्तारूढ़ नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) की बैठक छोड़ दे।
आमचे प्रेरणास्थान, हिंदूहृदयसम्राट माननीय बाळासाहेब ठाकरे यांना स्मृतिदिनी शत शत प्रणाम ! pic.twitter.com/8DG9Deyydk
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 17, 2019
बता दें कि, शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा था, “हमने पहले ही महाराष्ट्र के घटनाक्रम पर विचार कर बैठक में भाग लेने का फैसला कर लिया था।” सेना सरकार बनाने के लिए शरद पवार, की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की कोशिश कर रही है।
पिछले हफ्तों से तीनों पार्टियां बातचीत कर रही हैं, क्योंकि पारंपरिक रूप से अलग-अलग विचारधारा वाले तीन दलों के बीच एक सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम को चाक-चौबंद करने की कोशिश की जा रही है। राउत का कहना है कि, सभी तीनों दल सीएमपी पर एकमत हो गए हैं और पवार ने इस बारे में कहा कि, शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन जल्द ही महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाएगी, जो अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। पवार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के मध्य रविवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है और अब ये बैटक सोमवार या मंगलवार को होने की संभावना है।
पुणे में, पवार रविवार को राज्य में राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा करने के लिए अपनी पार्टी की कोर समिति से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के मंत्री, ने कहा कि बैठक स्थगित कर दी गई थी क्योंकि पवार रविवार को एनसीपी की बैठक के कारण समय पर दिल्ली नहीं जा सके थे।
भाजपा, चुनावों के बाद सबसे बड़ी पार्टी, जिसने 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा चुमावो में 105 सीटें हासिल की हैं, जबकि शिव सेना ने 56। कांग्रेस और एनसीपी 44 और 54 सीटों पर सिमट के रह गई है।
पिछले सप्ताह, राज्यपाल बी एस कोश्यारी ने केंद्र से कहा कि राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में कोई भी पार्टी नहीं है, जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लागू किया था। अरविन्द सावंत, शिव सेना के अकेले ऐसे मंत्री हैं, जिन्होने ऐनसीपी सरकार छोड़ने के बाद कहा कि, NDA छोड़ते हैं, तो उन्हे अपनी पार्टी का समर्थन करने के लिए खुली आज़ादी हैं। बता दें, विधानसभा में बहुमत साबित नहीं होने के बाद 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।

