बच्ची को बेरहमी से पीटती रही मां, बाप खड़े होकर बनाता रहा Video

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कहते हैं मां से ज्यादा अपने बच्चों से कोई प्यार नहीं कर सकता। मां को भगावान का दर्जा दिया जाता है। लेकिन जम्मू…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कहते हैं मां से ज्यादा अपने बच्चों से कोई प्यार नहीं कर सकता। मां को भगावान का दर्जा दिया जाता है। लेकिन जम्मू कश्मीर के कठुआ में कलयुगी मां का ऐसा रुप सामेन आया है, जिसे देखकर हर मां का कलेजा कांप उठेगा। दरअसल, कठुआ में एक बच्ची की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटी बच्ची को बेरहमी से पीटा जा रहा है। बच्ची कि पिटाई उसकी मां ही कर रही थी। मासूम बच्ची रोते हुए रहम की भीख लगाती रही लेकिन फिर भी उसकी मां नहीं मानी और उसे पीटती रही।

beat

इस दौरान बच्ची की मां उसे ज़ोर-ज़ोर से घसीटती हुई उसकी पीठ पर घूंसे बरसाती रही, जबकी बच्ची रोते हुए रहम की गुहार लगाती रही। उसने बच्ची को बालों से घसीटते हुए उसे ज़मीन पर बेरहमी से गिरा दिया और पीटने लगी। इस दौरान कई बार बच्ची ने रोते हुए अपने पिता से उसे बचाने की ग़ुहार भी लगाई। लेकिन पिता के हाल तो देखिए, वह खड़े होकर इस पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज किया और बच्ची के माता पिता को गिरफ़्तार कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *