दिल्ली, 23 अक्टूबर
आज देश की चार विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो चुका है और वोटिंग शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। चुनावों के रिजल्ट 27 अक्टूबर को आएंगे। सभी सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। यें चुनाव यूपी की 11 सीटों, बिहार की 8 सीटों और महाराष्ट्र की 5 व कर्नाटक की 4 सीटों पर जारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
UP में गोरखपुर और फैजाबाद सीट पर टक्कर
UP की 11 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान केन्द्रों पर पुलिस भारी संख्या में मौजूद है। जहां पर भीड ज्यादा है, वहां पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री की गढ़ सीट गोरखपुर-फैजाबाद पर सभी की निंगाहें टिकी हुई है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
बिहार की 6 सीटों पर मतदान जारी
बिहार विधानपरिषद की 8 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। जिसमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन सीटें हैं। शिक्षक निर्वाचन सीटों में राज्य राजधानी पटना, दरभंगा, सारण और तिरहुत सीट शामिल है।
महाराष्ट्र में भी वोटिंग जारी
महाराष्ट्र में 5 सीटों पर मतदान जारी है। जिसमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन सीटें शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन में अमरावती और पुणे सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में औरंगाबाद और नागपुर में भी मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
कर्नाटक राज्य में 4 सीटों पर चुनाव
कर्नाटक में 4 सीटों जिसमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन सीटें शामिल हैं। स्नातक क्षेत्र में कर्नाटक साउथ-ईस्ट और कर्नाटक वेस्ट सीट शामिल है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कर्नाटक नॉर्थ-ईस्ट और बेंगलुरू की सीट शामिल है।
अन्य खबरें जानें –
पंजाब विधानसभा सत्र का दूसरा दिन आज, वोट चोरी पर प्रस्ताव पेश करेगी सरकार



