चंडीगढ़, 23 अक्टूबर
आज पंजाब विधानसभा के सत्र का दूसरा दिन है। जिसकी कार्यवाही शुरू हो चुकी है। पंजाब विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा हंगामा शुरू हो गया।विपक्ष के सदस्यों ने सदन में ज़ोर-शोर से नारे लगाए।विधानसभा स्पीकर संधवा ने सभी विधायकों से अपनी भाषा में मर्यादा बनाए रखने की अपील की पंजाब सरकार विधानसभा में वोट चोरी के मुद्दे से संबंधित प्रस्ताव पेश करेगी। विधानसभा का यह सत्र राजनीतिक रुप से अहम है।
पंजाब विधायक सुखपाल सिहं खैरा को सत्र से निलंबित किया गया है। मंत्री हरपाल चीमा ने विधानसभा की मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाए है। विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया गया है। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया । जिसके बाद कांग्रेस ने विधानसभा से वॉकआउट किया।
पंजाब विधानसभा की कार्यवाही चल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विपक्ष पर निशाना साधा है ।उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सदन से बाहर जाने (वॉकआउट) को लेकर घेरा। CM ने कहा, “वे बहस का सामना नहीं कर सकते।” CM मान ने एयरपोर्ट विवाद पर भी कहा कि “कस्टम अधिकारी ज्ञानेश कुमार के भाई हैं।”



