दिल्ली, 12 अक्टूबर
इंडिया गठबंधन औऱ विपक्षी नेताओं द्वारा आज वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के लिए दिल्ली में मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस मार्च का नेतृत्व करेंगे। इस मार्ट में विपक्षी नेताओं, सांसदों और लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कईं रूटो को डाइवर्ट किया है।
दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद
मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानि कि (DMRC) ने 6 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की घोषणा की है। इन मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और निकास द्वार बिल्कुल बंद रहेंगें। ये मेट्रो स्टेशन 12 अक्टूबर 2026 से सुबह 6 बजे लेकर शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। इन मेट्रो स्टेशनों में जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड शामिल हैं। इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।
मार्च में कई बड़े नेता होंगे शामिल
विपक्ष के इस मार्च में कांग्रेस के नेताओं समेत अन्य घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। TMC प्रमुख ममता बनर्जी और सपा पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। सभी नेता दिल्ली में इकट्ठा होकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। विपक्षी नेताओं ने CJI सूर्यकांत से मिलने के लिए समय मांगा था।जिसे CJI ने अस्वीकार कर दिया।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक इलाकों में रूट डाइवर्ट और प्रतिंबध लगाया है। ट्रैफिक पुलिस ने ITO और उसके आसपास के इलाकों को लेकर यह जानकारी दी है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है घरों से बाहर निकलने से पहले एडवाइजरी देख लें।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर और SIR के विरोध में विपक्षी नेताओं ने 6 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक प्रदर्शन किया था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कईं नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था और केस दर्ज किया था।
अन्य खबरें जानें-
शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन आज, जानें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और प्रिय भोग




