इंदौर, 12 अक्टूबर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 मुकाबलों की तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को 14 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना सकी।
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी
भारतीय टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 69 रनों की तूफानी पारी खेली। ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा का बखूबी साथ दिया।दोनों बल्लेबाजों ने शानदार 108 रनों की पारी खेली।मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों नें भी अच्छा प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज की टीम को 224 रनों का टारगेट दिया।
अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी का जलवा
224 रनों के टारगेट का पीछा करने वेस्टइंडीज की टीम भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरसाया।अर्शदीप सिंह ने शुरूआती ओवरों मे विकेट लेकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। अर्शदीप सिंह ने 3 विकेटें अपने नाम की और नमन धीर ने 2 विकेट झटके।अक्षर पटेल औऱ नितीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। शानदार गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत औऱ वेस्टइंडीज के बीच अगला मुकाबला बुधवार 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश होगी मैच जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाए।
अन्य खबरें जानें-
Vote Chori Protest: राहुल गांधी के अगुवाई में आज विपक्ष का मार्च, दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद



