VIVO 5S : दमदार सेल्फी कैमरे वाला फोन!

स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने 5S के नए मॉडल को ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया है। कंपनी ने इसकी प्राइस 18,990 रूपये रखी है, लेकिन…

स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने 5S के नए मॉडल को ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया है। कंपनी ने इसकी प्राइस 18,990 रूपये रखी है, लेकिन अगर आप flipkart पर इस फोन को खरीदते हैं तो आपको स्पेशल डिस्काउंट भी मिलेगा। मतलब आप इस फोन को 17,990 रूपये में खरीद सकेंगे। फोन का कलर और बॉडी तो स्टायलिश रखा ही गया है, इसके फीचर भी काफी अट्रैक्टिंग हैं।

VIVO 5S
VIVO 5S

फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगा पिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 20 मेगा पिक्सल का है। इसका मतलब यह है कि अगर आप सेल्फी के शौकीन हैं तो ये फोन आपकी पहली पसंद होनी चाहिए। इसके अलावा भी फोन में कई खूबियां हैं। जैसे फोन की स्क्रीन 5.5 इंच और फुल एचडी है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी 6750 प्रोसेसर है और कंपनी का कहना है कि इस प्रोसेसर से फोन के हैंग करने का चांस नहीं है। मल्टी-टॉस्किंग के लिए इसमें 4 जीबी रैम दी गई है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे 256 जीबी तक एक्सपैंड किया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इस फोन की बैटरी 3000 एमएएच की है जो दो दिनों का बैकअप देता है, तो आप बिना किसी टेंशन के इस फोन को यूज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *