जिंदगी का सबक सिखाएंगी लाइब्रेरी की किताबें

Chandigarh : छात्रों के साथ ही आम लोग किताबों को पढ़ सकें, इसके लिए फाजिल्का प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। जिला प्रशासन ने…

Chandigarh : छात्रों के साथ ही आम लोग किताबों को पढ़ सकें, इसके लिए फाजिल्का प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। जिला प्रशासन ने रेडक्रॉस भवन में पब्लिक लाइब्रेरी शुरू की है। प्रयास है कि छात्रों के साथ ही आम लोगों को भी किताबों से दोस्ती करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। इस लाइब्रेरी का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने किया। इस दौरान उन्होंने 10वीं से लेकर 12वीं के छात्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। लाइब्रेरी के उद्घाटन के अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इससे जरूरतमंदों को काफी मदद मिलेगी। कोई भी छात्र यहां आकर आराम से पढ़ाई कर सकता है। इसके अलावा यह भी कोशिश किया गया है कि मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को विशेष लाभ मिले। 

इस दौरान उपस्थित स्कूली छात्रों ने बताया कि यह लाइब्रेरी उन बच्चों के लिए भी सहायक सिद्ध होगी जो अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किताबें नहीं खरीद पाते हैं। इस लाइब्रेरी से सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को लाभ होगा। जिला प्रशासन की कोशिश है कि बच्चे ना सिर्फ कोर्स की पढ़ाई करें बल्कि जिंदगी के सबक को भी किताबों के माध्यम से समझने में सफल हों। उम्मीद है कि जल्द ही लाइब्रेरी का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलने लगेगा। क्योंकि किताबें दोस्त बनाकर दोस्ती निभाना अच्छी तरह जानती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *