बठिंडा: तेजधार हथियार से महिला की हत्या, देखे वीडियो

बठिंडा के परस राम नगर के गली नंबर दस में मंगलवार को एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में…

बठिंडा के परस राम नगर के गली नंबर दस में मंगलवार को एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 50 वर्षीय परमजीत कौर से कोई मिलने आया था। उसने परमजीत की हत्या की और फरार हो गया। जब किरायेदार ने कमरे में जाकर देखा तो उसे घटना की जानकारी हुई और उसने पुलिस को बताया। पुलिस का कहना है कि परमजीत घर की पहली मंजिल पर रहती थी। और ग्राउंड फ्लोर पर किरायेदार रहते हैं। परमजीत का बेटा भी उनके साथ ही रहता है। लेकिन घटना के वक्त वो अपनी बहन के यहां गया हुआ था। कोई परमजीत से मिलने आया और  तेजधार हथियार से हत्या करके फरार हो गया। आरोपी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की छानबीन की जा रही है।

https://youtu.be/uyS0cIYEXZI

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *