ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस पार्टी आज देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ विश्वासघात दिवस मनाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि आज मोदी सरकार को पूरे चार साल हो चुके है।
जिस कारण कांग्रेस पार्टी इन चार सालों में सरकार ने जो कुछ भी किया उसके खिलाफ मोर्चा खोला है। बता दे कि 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।
तब से लेकर आज तक उन्होने जो कुछ भी किया उसको लेकर कांग्रेस पार्टी उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगी। कांग्रेस पार्टी आज देशभर के अलग अलग 20 शहरों में हल्ला बोलने को तैयार है।


