चड्ढा शुगर मिल के मामले पर सख्त कार्रवाई तहत दो अधिकारी हुए सस्पेंड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: वातावरण मंत्री ओपी सोनी ने ब्यास दरिया के मामले पर बडी कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर जिले के दो सीनियर अधिकारियों को निलंबित कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: वातावरण मंत्री ओपी सोनी ने ब्यास दरिया के मामले पर बडी कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर जिले के दो सीनियर अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। बता दे कि पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की कार्रवाई के बाद सरकार भी हरकत में आ गई है।

O P Soni

पंजाब सरकार ने चड्ढा शुगर मिल में चल रहे काम को भी बंद करवा दिया गया है। साथ ही इस मामले को लेकर अधिकारियों पर भी बडे स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इस कार्रवाई के दौरान वातावरण मंत्री ने सख्त कदम उठाते हुए वातावरण विभाग में बटाला में तैनात कुलदीप सिंह और वातावरण इंजीनियर अमृतपाल सिंह को डियूटी के समय कार्रवाई ना करने के आरोप में निलबिंत कर दिया गया है।

chemical water

इनके साथ साथ कई और अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के आसार दिखाई दे रहे है। ओपी सोनी का कहना है कि किसी भी तरह की लापारवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों अपने अधिन आने वाले क्षेत्रों में समय समय पर चैकिंग करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *