Virat Kohli took retirement from Test Cricket: भारतीय क्रिकेट को एक हफ्ते के अंदर दो बड़े झटके लगे हैं. रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.
विराट ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मैंने बैगी ब्लू जर्सी 14 साल पहले पहनी थी. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे इस तरह के सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे पहचान दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा. सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए बहुत ही खास और निजी अनुभव है. परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन यह हमेशा आपके साथ रहते हैं. जब मैं इस प्रारूप से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है, लेकिन यह फिलहाल सही लगता है. मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है. मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभारी हूं, जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया. मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।’ उन्होंने आगे अपनी जर्सी का नंबर ‘269’ लिखा और लिखा ‘साइनिंग ऑफ’.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live




