India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सख्त कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे भारत ने अपनी शर्तों पर मंजरी दी.आज दोनों देशों के बीच DGMO स्तर पर बातचीत होगी. सेना की ओर से यह बयान सोमवार सुबह भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद आया. बताया गया कि कल रात जम्मू-कश्मीर तथा अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में पूर्ण शांति रही। कोई घटना नहीं घटी.
सीमावर्ती राज्यों राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य है. बाजार खुले हैं और गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच आज दोपहर 12 बजे महानिदेशक सैन्य अभियान (DGMO) वार्ता होगी. समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस वार्ता में कोई अन्य देश शामिल नहीं होगा.
इससे पहले रविवार शाम 6:30 बजे तीनों सेनाओं ने 1 घंटे 10 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें कहा गया है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्य हासिल कर लिए हैं. यह कार्रवाई अभी भी जारी है. समय आने पर हम आपको सूचित करेंगे. वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यही बात दोहराई.
उन्होंने अफवाहों से बचने की अपील भी की. ऑपरेशन सिंदूर (7 मई) की शुरुआत से लेकर 10 मई तक पाकिस्तानी गोलीबारी में 7 जवान (5 सशस्त्र बल, 2 बीएसएफ) शहीद हो चुके हैं, जबकि 60 घायल हुए हैं. इसके अलावा 27 लोगों की मौत हो गई है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



