डेरा बाबा नानक में दो नौजवानों की मौत पर गूुस्साई भीड़ ने ठेके को किया आग के हवाले

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बटाला के निकटवर्ती डेरा बाबा नानक कस्बे में एक्साइज विभाग की गाड़ी में सवार शराब के ठेकेदारों  ने मोपेड सवार दो नौजवानों को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बटाला के निकटवर्ती डेरा बाबा नानक कस्बे में एक्साइज विभाग की गाड़ी में सवार शराब के ठेकेदारों  ने मोपेड सवार दो नौजवानों को टक्कर मार दी जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शराब के ठेके को आग लगा दी।

accident

जिसके बाद कस्बे में माहौल हिंसक हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को काबू करने में जुटी हुई है। जानकारी अनुसार दोनो नौजवान मोपेड पर सवार फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर जा रहे थे।

violence

रास्ते में दोनो नौजवानों की एक्साइज विभाग के शराब के ठेकेदारों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद शराब के ठेकेदारों ने नौजवानों को टक्कर मार दी जिस कारण उनकी मौत हो गई।

police

इसके बाद लोगो ने आगजनी करते हुए डेरा बाबा नानक को बंद करवा दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *