‘पद्मावत’ के बाद ‘मणिकर्णिका’ का विरोध, रानी लक्ष्मीबाई के चरित्र को धूमिल करने का प्रयास!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ पर जारी विवाद अभी थमा नहीं है। अब फिर से बॉलीवुड निशाने पर आ गया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ पर जारी विवाद अभी थमा नहीं है। अब फिर से बॉलीवुड निशाने पर आ गया है। इस बार विरोध का कारण बनी है कंगना रनौत स्टारर मूवी ‘मणिकर्णिका’। फिलहाल राजस्थान में फिल्म की शूटिंग जारी है। राजस्थान ब्राह्मण सभा ने सरकार से फिल्म की शूटिंग रूकवाने की मांग की है।

ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा का कहना है कि फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में रानी लक्ष्मीबाई को एक अंग्रेज अफसर की प्रेमिका बताया गया है। कई विवादित बातों को भी फिल्म की स्क्रिप्ट में शामिल किया गया है। यह ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ है। जब तक निर्माताओं की तरफ से सफाई नहीं आती, राजस्थान में फिल्म की शूटिंग नहीं होने दी जाएगी।

बता दें इसके पहले फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर भारी विरोध हुआ था। हालात यह थे कि फिल्म को राजस्थान, गुजरात, गोआ, मध्यप्रदेश समेत हरियाणा के कई इलाकों में इसे रिलीज नहीं किया गया था। कई इलाकों में तो हिंसक प्रदर्शन तक किए गए थे। अब एकबार फिर कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के नाम पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *