दक्षिण दिल्ली से बॉक्सर विजेंद्र सिंह को कांग्रेस ने उतारा चुनावी अखाड़े में !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव का आगाज़ हो चुका है जिसको लेकर सियासी पार्टियो में गहमागहमी चल रही है। सभी पार्टियों के दिग्गजों की कमान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव का आगाज़ हो चुका है जिसको लेकर सियासी पार्टियो में गहमागहमी चल रही है। सभी पार्टियों के दिग्गजों की कमान आम जनता के हाथ में आ गई है। इसके अलावा कई शख्सियत ऐसी भी है जो इन चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे है।

Vijender Singh

ऐसा ही बॉक्सिंग रिंग में बड़े बड़े मुक्केबाजों धुल चटाने वाले हरियाणा के विजेंद्र सिंह जल्द ही राजनीति में अपने विरोधियो को धुल चटाने की तैयारी कर रहे है।

Vijender Singh

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने विजेंद्र सिंह को दक्षिण दिल्ली से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं बात करें कांग्रेस पार्टी की तो उन्होने दिल्ली से अपने सभी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ने पर विजेंद्र सिंह ने कहा कि वो काफी खुश है कि उनको कांग्रेस पार्टी ने ये मौका दिया। इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि उनको कही भी मोदी लहर दिखाई नहीं देती है। नौजवानों को नौकरी चाहिए झुठे वादों से कुछ नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *