ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में रिश्वतखोरों का बोलबाला दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इन रिश्वतखोरों को ना तो किसी का डर है ना ही शर्म। छोटे से छोटे काम के लिए भी रिश्वत मांगने से नहीं कतराते। ऐसा ही मामला बठिंडा के गांव पक्का कलां का है जहां किसान दर्शन सिंह का पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई, कर्ज माफी लिस्ट में नाम आ गया था
परन्तु जब वो अपनी जमीन की वेरिफिकेशन के लिए पटवारी के पास गया, तो पटवारी ने कहा कि आपके दादा जी का नाम इसमें गलत है उसको सही करने के लिए 10 हजार रुपए लगेंगे।
किसान के शिकायत करने पर विजिलेंस ने पटवारी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की अगली कारवाई शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि इन रिश्वखोंरो पर लगाम लगाने के लिए क्या कुछ कदम उठाए जाएं ताकि इन रिश्वतखोंरो पर लगाम लग जाएं औऱ आए दिन लोग इनके शिकार ना हो।


