ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत के स्टार पहलवान सुशील कुमार ने कुश्ती में अपने 74 किलोग्राम भार वर्ग मैच में राष्ट्रमंडल खेल 2018 में देश को स्वर्ण पदक दिलाया है।
इसके साथ ही उन्होने राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी हैट्रिक भी पूरी कर ली है। सुशील ने पुरषों के 74 किलोग्राम भार वर्ग में एक मिन्ट 20 सैकिंड में ही दक्षिण अफ्रीका के बोथा जोहानेस को 10-0 के साथ हराया। बता दें कि गोल्ड कोस्ट खेलों में राहुल अवारे के बाद सुशील ने कुश्ती में भारत को उसका दूसरा स्वर्ण पदक दिलवाया है।

