हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र का दूसरा दिन, विपक्ष ने उठाए कई मुद्दे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही के शुरुआत में ही सीएम मनोहर लाल और कांग्रेस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही के शुरुआत में ही सीएम मनोहर लाल और कांग्रेस विधायक कर्ण दलाल के बीच नोंकझोक नजर आई। सदन में सीएम मनोहर लाल ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया।

जिस पर विधायक कर्ण दलाल ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार पहले ये स्पष्ट करे कि सदन का धन्यवाद करना है या राष्ट्रपति ने जो ऑर्डिनेंस पारित किया है उसका। इसके बाद9 सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि हम सदन की जगह भारत सरकार शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

सदन में विधायक करण दलाल ने ओवरलोडिंग का मुद्दा उठाया, जिस पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि धारा 384 के तहत मामला दर्ज हुआ था और आईपीएस अधिकारी को जांच सौंपी गई है। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

जिस पर सवाल करते हुए करण दलाल ने कहा कि इसमें बड़े लोग शामिल हैं और इस मामले में आईपीएमस अधिकारी क्या जांच कर सकते हैं। उनका कहना है कि मामले में ज्यूडिशियल जांच होनी चाहिए।

इस पर रामबिलास शर्मा ने कहा किसी भी व्यवक्ति को बचाने का प्रयास नहीं करेगे और इसमें बड़ा या छोटा कोई भी व्यक्ति हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। रामबिलश शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री की चक्की चलती धीरे है मगर पीसती बारीक है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *