90 विधानसभा सीटों पर 1200 उम्मीदवारों का आवेदन, कांग्रेस कैसे करेगी फैसला ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कांगेस की तरफ से आज विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है। इसके लिए आज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कांगेस की तरफ से आज विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है। इसके लिए आज दिल्ली में एक अहम बैठक की जा रही है, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन कर रहे हैं। इस मीटिंग में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा,सीएलपी लीडर भूपेंद्र हुड्डा, दवेंद्र यादव, दीपा मुंशी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। इस मीटिंग से पहले अशोक तंवर ने भी मधुसूदन से मुलाकात की थी।

नवरात्रि का आज दूसरा दिन है और माना जा रहा है कि कांग्रेस सूची जारी कर सकती है। क्योंकि लगातार तीन दिनों से कांग्रेस की तरफ से विधानसभा चुनाव में टिकटों को लेकर मंथान किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस में टिकटों को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है, कल भी रविवार को कांग्रेस की 11 घंटे तक टिकटों पर मंथन किया गया। आज उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस लिस्ट जारी कर देगी।

kumari selja

बता दें कि हरियाणा कांग्रेस में 90 विधानसभा सीटों पर 1200 उम्मीदवारों के आवेदन आए हैं, जिस कारण कांग्रेस नेतृत्न को फैसला लेने में परेशानी हुई। पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। हालांकि पार्टी की तरफ से छटनी की जा रही है और प्रत्येक सीट पर चार- चार दावेदारों का पैनल तैयार किया गया, जिसे घटाकर बाद में 2-2 सदस्यों में लाया गया। वहीं, दो दिन से चल रही कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में दो बार से ज्यादा और जमानत जब्त होने वालों के साथ परिवार के एक ही सदस्य को चुनाव लड़ाने के मानदंडों को अनदेखा कर दिया गया है। कांग्रेस पहले ही प्रदेश के 17 मौजूदा विधायकों को टिकट देने का ऐलान भी कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *