लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: चेन्नई की आरके नगर सीट पर उपचुनाव से एक दिन पहले तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के आखिरी दिनों का एक वीडियो सामने आया है | ये वीडियो दिनाकरण गुट की तरफ से जारी किया गया है | वीडियो जयललिता के हॉस्पिटल के भीतर का है | इस वीडियो में जयललिता बैठी हुई नजर आ रही हैं | साथ ही वो प्लास्टिक के गिलास में कुछ पीती हुई दिखाई दे रही है | जयललिता को पिछले साल 22 सितम्बर की रात खराब स्वास्थ्य की वजह से अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पांच दिसम्बर को उनका निधन हो गया था | तमिलनाडु के वन मंत्री सी. श्रीनिवासन ने बताया था कि कई वर्षो से जयललिता की करीबी सहयोगी रही वी. के. शशिकला को ही उनसे मिलने दिया जाता था |
जयललिता के आखिरी दिनों का वीडियो
अपोलो अस्पताल में कराया था भर्ती
Watch Video
https://youtu.be/Ku1C_d-8E3w
