लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: क्राइम शो के एंकर सुहैब इलियासी ने अपनी ही पत्नी अंजु इलियासी की हत्या की थी।
इस मामले की सुनवाई में कोर्ट ने दोषी को दो लाख का जुर्माना और 10 लाख का मुआवजा मृतक के परिवारवालों को देने का आदेश दिया है।
आपको बता दें कि सुहैब ने अपनी पत्नी अंजु की हत्या कैंची से की थी। इसके इलावा अंजू के परिवारवालों ने सुहैब पर ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया था।
सारे सबूतों के मिलने के बाद 28 मार्च 2000 सुहैब को गिरफ्तार कर लिया गया था।



