Barak Obama arrest video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा(Barak obama) पर हमला करते हुए एक एआई-निर्मित वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें ओबामा की गिरफ्तारी दिखाई गई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो की शुरुआत में ओबामा को यह कहते हुए दिखाया गया है, “राष्ट्रपति कानून से ऊपर नहीं हैं।” इसके बाद कई अमेरिकी नेताओं के बयान सामने आए, जिनमें कहा गया कि “कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।”
वीडियो में दो एजेंट ओबामा को हथकड़ी लगाए हुए और पास में बैठे ट्रम्प को मुस्कुराते हुए दिखाया गया है। वीडियो के अंत में ओबामा को जेल की वर्दी में दिखाया गया है, हालांकि ट्रंप ने इस वीडियो के साथ यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह वीडियो फर्जी है.
कई लोगों ने ट्रम्प द्वारा बिना किसी स्पष्टीकरण के यह वीडियो पोस्ट करना गंभीर रूप से गैरजिम्मेदाराना बताया. आलोचकों का कहना है कि इस तरह का वीडियो आम जनता को गुमराह कर सकता है. यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में ट्रंप ने ओबामा पर चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था.
बता दे तुलसी गबार्ड ने दावा किया है कि उनके पास ऐसे सबूत हैं जो बताते हैं कि ओबामा प्रशासन के कुछ लोगों ने 2016 में ट्रंप और रूस के बीच झूठी साजिश की कहानी बनाई थी. उनका कहना है कि यह प्रयास ट्रंप को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए था और यह अमेरिकी लोकतंत्र के खिलाफ एक षड्यंत्र था.
हालांकि, डीएनआई द्वारा जारी 114 पृष्ठों की रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर 2016 के चुनाव से पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना था कि रूस ने चुनाव को सीधे प्रभावित करने का प्रयास नहीं किया था.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



