Punjab News: फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह गुबाया(MP Sher Singh Gubaya) ने अमृतसर में बम धमाके की धमकी मामले को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव दिया है. हाल ही में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो तीन दिनों में तीसरी बार थी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को मिली इस धमकी के बाद एहतियात के तौर पर डॉग स्क्वॉयड की टीम तैनात की गई है और गुरद्वारे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
शेर सिंह गुबाया फिरोजपुर से कांग्रेस सांसद हैं और उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के जगदीप सिंह काका बराड़ को हराया था.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live




