Social Media पर विक्की गौंडर को Follow करने वाले अब पुलिस के निशाने पर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के गैंगस्टर नाभा जेल ब्रेक जैसे कई संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले विक्की गौंडर के एनकाउंटर पर सवाल उठाए जा रहे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के गैंगस्टर नाभा जेल ब्रेक जैसे कई संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले विक्की गौंडर के एनकाउंटर पर सवाल उठाए जा रहे है।

vicky gounder

विक्की गौंडर के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होने पहले विक्की को सरेंडर के लिए बुलाया फिर उसको गोली मार दी। विक्की गौंडर और उसके साथी प्रेमा लाहौरिया को झूठे एनकाउंटर में मारा है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है।

facebook

फिलहाल पुलिस ने अब गौंडर के असंख्यक फेसबुक फॉलोवर्स की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि विक्की गौंडर फेसबुक पर काफी एक्टिव रहता था।

vicky gounder

साथ ही वो सोशल मीडिया पर धमकियां भी देता था। गौंडर के फेसबुक पेज पर काफी लोग कमेंट भी किया करते थे। जिस कारण पुलिस अब उन युवाओं की तलाश में जुट गई है जो विक्की गौंडर के फेसबुक पेज पर कमेंट किया करते थे।

vicky gounder 3

बता दें कि पुलिस ने पंजाब के गैंगस्टर विक्की गौंडर का एनकाउंटर करके सफलता हासिल की है। विक्की गौंडर का एनकाउंचर ऑपरेशन इंस्पेक्टर बिक्रम बराड़ की अगुवाई में चला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *