पानीपत: आत्महत्या है या मर्डर, पेड़ से लटका मिला छात्र का शव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पानीपत के रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब उन्होंने एक शीशम पेड़ पर स्कूल यूनीफॉर्म पहने हुए एक छात्र की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पानीपत के रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब उन्होंने एक शीशम पेड़ पर स्कूल यूनीफॉर्म पहने हुए एक छात्र की लाश को पेड़ से लटका हुआ देखा । जिससे पानीपत रेलवे स्टेशन पर सनसनी फैल गई हैं। साथ ही लोगों का जमाव़डा लगना शुरु हो गया। जिसके बाद घबराए हुए लोगों ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी । वहीं मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पेड़ से उताकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय मृतक का नाम आशीष है। वो SD सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नौवीं कक्षा का छात्र था। आशीष का शव स्कूल यूनिफार्म में था। बताया जा रहा है कि आशीष कल शाम से लापता था।

वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी जोगिंदर ने कहा कि छात्र की जेब से एक पर्ची मिली जिसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया। आशीष विजय नगर पानीपत कॉलोनी का रहने वाला है। उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं उसका शव पेड़ पर लटकाया गया या फिर उसने सुसाइड की यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

हाल ही अभी तक छात्र के आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चला पाया है । साथ ही इस वारदात ने कई सावल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस इस मामले को हर एंगल से देख रही है जिसमें एक सवाल ये भी है कि ये आत्महत्या है या मर्डर।

Watch Video

https://youtu.be/LydNOa0WZ_Q

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *