गैंगस्टर विक्की गौंडर के निशाने पर थे पंजाब पुलिस के दो बड़े अधिकारी!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : 26 जनवरी को पंजाब के मोस्टवांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद जितने सवाल सामने आ रहे हैं, उसका जवाब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : 26 जनवरी को पंजाब के मोस्टवांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद जितने सवाल सामने आ रहे हैं, उसका जवाब खोजना पुलिस के मुश्किल भरा हो सकता है। दरअसल, विक्की गौंडर ने पाकिस्तान भागने की सारी प्लानिंग कर ली थी। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लगातार संपर्क में था। विक्की ने पाकिस्तान पहुंचकर देश को दहलाने की योजना बनाई थी। उसका निशाना पंजाब के बड़े राजनेता के साथ जेल में बंद खूंखार अपराधी थे। वो जेल में बंद अपने गैंगस्टर साथियों को छुड़ाना चाहता था। यह भी पता चला है कि ISI विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया की मदद कर रहा था।vicky gounder 3

फेसबुक पर धमकी दे चुका था विक्की गौंडर!

पुलिस की शुरूआती तफ्तीश में पता चला है कि गैंगस्टर विक्की गौंडर के फेसबुक पर एक दर्जन से ज्यादा आईडी थी। इसे विक्की के साथ ही उसके साथ ऑपरेट करते थे। यह भी पता चला है कि विक्की गौंडर के निशाने पर पंजाब पुलिस के दो बड़े अधिकारी थे। बठिंडा में SSP रह चुके स्वप्न शर्मा को विक्की ने फेसबुक के जरिए धमकी भी दी थी। इसके बाद स्वप्न शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। दरअसल, गैंगस्टर रॉकी की हत्या के बाद विक्की ने फेसबुक पर स्वप्न शर्मा को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। हालांकि, SSP स्वप्न शर्मा ने विक्की गौंडर से किसी तरह की धमकी मिलने की बात से साफ-साफ इंकार कर दिया था।Firing 1

दोस्ती की आड़ में मार गिराया गया विक्की!

विक्की गौंडर के एनकाउंटर की कहानी जैसा पुलिस बता रही है, वैसी है नहीं। दरअसल, उसकी मौत के बाद कई सवाल खड़े हुए हैं। रिश्तेदारों की मानें तो एनकाउंटर टीम के इंचार्ज विक्रम बराड़ और विक्की गौंडर बचपन के दोस्त थे। दोनों साथ-साथ स्पोर्ट्स में हिस्सा लेते थे। विक्रम ने दोस्ती का वास्ता देकर विक्की को सरेंडर करने को कहा था। साथ ही भरोसा दिलाया था कि उसे कुछ नहीं होगा। विक्की उसके झांसे में आकर सरेंडर के लिए राजी हो गया। लेकिन विक्की का एनकाउंटर कर दिया गया। उन्होंने मामले की राजस्थान सरकार से जांच की मांग की है। साथ ही सच का पता लगाने के लिए हाईकोर्ट जाने की बात भी कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *