ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र शुरू होने के पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिभाषण हुआ। वहीं 1 फरवरी को वित्तमंत्री अरुण जेटली मौजूदा सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगे। अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति ने महिलाओं, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्र में सरकार के किए गए कामों का ब्यौरा रखा। यहां पढ़ें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण की खास बातें।
आधी आबादी के लिए : मुस्लिम महिलाओं के लिए 3 तलाक से जुड़ा विधेयक सदन में
गर्भवती महिलाओं को 26 हफ्ते छुट्टी का प्रावधान
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना 640 जिलों तक
जनधन से 31 करोड़ लोगों का खाता खोला गया
मुद्रा योजना से 10 करोड़ लोन दिये गये
प्रधानमंत्री रोजगार योजना में 10 करोड़ लाभार्थी
कृषि : किसानों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य
कृषि मंडियों को ऑनलाइन जोड़ने का काम जारी
99 सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करना है
गरीबों को आगे बढ़ने का अवसर
दाल उत्पादन में 38 फीसदी की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
यूरिया का उत्पादन बढ़ा
नीम कोटिंग से यूरिया की कालाबाजारी रूकी
गोरखपुर, बरौनी, सिंदरी में उर्वरक कारखाने
बांस को पेड़ की श्रेणी हटाया
किसानों को सस्ती और सरल बीमा योजना का फायदा
बीमा : 1 रुपए और 90 पैसे के प्रीमियम पर बीमा योजनाएं
बीमा योजना से 2 हजार करोड़ की राशि दी
किसान बीमा योजना से किसानों को सुरक्षा कवच
अटल पेंशन योजना से 80 लाख बुजुर्गों को फायदा
18 करोड़ से ज्यादा जीवन बीमा और पीएम बीमा
सूचना प्रौद्योगिकी : ढाई लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़ा
सौभाग्य योजना में 4 करोड़ गरीबों को बिजली
राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा देंगे
हर गरीब को भरपेट भोजन देना चाहते हैं
तुष्टिकरण नहीं, सशक्तिकरण पर जोर
गरीब नवाज कौशल विकास योजना से रोजगार के अवसर
सीखो और कमाओ सरकार की मंशा
सभी के लिए पहल : मुस्लिम, ईसाइ और सिखों के लिए योजनाएं
अब 45 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं अकेली हज पर जा सकेंगी
पुरुषों के साथ हज पर जाने की पाबंदी हटाई
93 लाख से अधिक घरों का निर्माण
स्वास्थ्य : डायलिसिस की कीमत घटाई गई हैं
हृदय रोगियों के लिए स्टेंट की कीमत कम की
स्टेंट के दाम में 80% की कमी आई
जन औषधि केंद्रों में 800 तरह की सस्ती दवाईयां
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग बिल पेश किया गया
शिक्षा : स्कूली और उच्च शिक्षा को मजबूत बनाएंगे
अटल इनोवेटिव योजना के तहत 2400 लैब
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को मंजूरी दी
देश भर में MBBS की सीटें बढ़ाई
IIM की स्वायत्तता के लिए कानून बनाया
चुनिंदा शिक्षा संस्थानों को 10,000 करोड़ की मदद
स्वयत्त परीक्षा संस्था को मंजूरी दी गई
खेल : 1750 करोड़ से खेलो इंडिया मिशन शुरु किया गया
1000 खिलाड़ियों को 6 लाख रुपए/वर्ष
फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया
श्रम कानून : सरकार ने श्रम कानूनों को आसान किया
श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 40% बढ़ाया
कुंभ मेला यूनेस्को की सूची में आया
इसरो ने एक बार में 1240 सेटेलाइट लॉन्च किये
