ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस गैंगस्टरों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही जिसके कारण पूरे पंजाब में पुलिस छापेमारी कर रही है।
छापेमारी के दौरान पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि पंजाब पुलिस ने मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर का एक और साथी गैंगस्टर तीर्थ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
गैंगस्टर तीर्थ ढीलवां को पुलिस ने चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे पर काबू किया। गैंगस्टर तीर्थ विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया का साथी है।
गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की हत्या के मामले में भी इसका नाम शामिल है। गौरतलब है कि विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे।



