चेन्नई, 21 अगस्त
तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेत्री ने 21 अगस्त 2026 को चेन्नई के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।गंभीर हालत में अभिनेत्री को अस्पताल की ICU में भर्ती करवाया गया था।
सौकार जानकी के निधन की खबर सामने आते ही दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सौकार जानकी ने करबीन 7 दशक में 400 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने चार दक्षिण भारतीय भाषाओं तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।
सौकार जानकी ने अपने लंबे करियर में ‘कन्या शुल्कम’, ‘डॉक्टर चक्रवर्ती’, ‘संसारम ओका चदरंगम’, ‘गीतांजलि’ समेत कई चर्चित फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 1991 में दूरदर्शन के तमिल शो ‘ऊरारिंदा रहस्यम’ से टेलीविजन पर भी शुरुआत की थी।
भारतीय सिनेमा में उनके लंबे योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया था। उनकी आखिरी फिल्मों में ‘अन्नी मांची सकुनमुले’ का नाम शामिल है।
सौकार जानकी का जन्म आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में एक कन्नड़ भाषी परिवार में हुआ था। उनका असली नाम शंकरमंची जानकी था। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने आकाशवाणी मद्रास में रेडियो जॉकी के रूप में भी काम किया। वर्ष 1947 में उनकी शादी शंकरमंची श्रीनिवास राव से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं।
सौकार जानकी के निधन से दक्षिण भारतीय सिनेमा ने एक ऐसी कलाकार को खो दिया, जिसने कई पीढ़ियों तक अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।
अन्य खबरें जानें –
बांग्लादेश में 35 साल बाद हुए राष्ट्रपति चुनाव, मिर्जा फखरुल बने बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति

